{"_id":"66013cfb4a4e6dd6c2086147","slug":"jaunpur-police-arrested-three-people-for-burning-madha-during-holika-dahan-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: होलिका दहन के बहाने अराजकतत्वों ने फूंका रिहायशी मड़हा व दुकान, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: होलिका दहन के बहाने अराजकतत्वों ने फूंका रिहायशी मड़हा व दुकान, तीन गिरफ्तार
Mon, 25 Mar 2024 02:30 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 25 Mar 2024 02:30 PM IST
सार
जौनपुर जिले के नान्हू के पूरा गांव में एक रिहायशी मड़हा के साथ गुमटी को अराजकतत्वों ने होलिका दहन के बहाने जला डाला। घटना के बाद यहां रह रहा परिवार आसमान के नीचे आ गया है। साथ ही रोजी-रोटी का सहारा भी छीन गया। पुलिस ने पीड़िक की शिकायत पर तीन लोगों के पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
Jaunpur news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नान्हू के पूरा गांव में होलिका फूंकने के बहाने अराजकतत्वों ने रिहायशी मड़हा और गोमती में रखा सामान फूंक दिया। इससे घर गृहस्थी व दुकान का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद परिवार दाने-दाने का मोहताज व छत विहीन हो गया है।
विज्ञापन
यह है मामला
रविवार की रात नान्हू के पूरा गांव निवासी राजेश गौतम पुत्र राम लखन गौतम खाना खाकर अपने परिवार सहित अपने रिहायशी मड़हे में सोया हुआ था। आरोप है कि रात दो बजे अराजकतत्वों ने उसके रिहायशी मड़हे में आग लगा दी। आग की लपटों में घिरा परिवार किसी तरह से बाहर निकला तो देखा कि मड़हे के बगल गोमती में रखी चाय पान की दुकान भी धू-धू कर जल रही थी।
विज्ञापन
शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक रिहायशी मड़हा और चाय पान की दूकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। अगलगी में लाखों का सामान जल गया। घटना के बाद राजेश गौतम का परिवार जहां एक तरफ दाने- दाने का मोहताज हो चुका है वहीं दुकान भी जलने के कारण रोजी- रोटी के भी लाले पड़ गए हैं।
विज्ञापन
इस बात थानाध्यक्ष संतोष पाठक का कहना है कि घटना की जानकारी रात में ही मिली आनन-फानन मौके पर पहुंचा। प्रथम दृष्ट्या यह लग रहा है कि बगल में जली होलिका की चिंगारी से घटना हुई है। भुक्तभोगी ने गांव के ही कुछ लोगों पर मड़हा और दुकान को जलाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। मामले तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।