फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur Police arrested an inter-district criminal after an encounter

UP: पुलिस से खुद को घिरता देख चलाई गोली, मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश; गिरफ्तार, कई वारदात को दे चुका है अंजाम

Sat, 07 Jun 2025 11:31 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 07 Jun 2025 11:31 AM IST
सार

Jaunpur News: जिले की जफराबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अंतर्जनपदीय बदमाश को गिरफ्तार किया। इस दौरान बदमाश के बांए पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन
Jaunpur Police arrested an inter-district criminal after an encounter
अस्पताल में भर्ती बदमाश से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के राजेपुर रोड पर शुक्रवार देर रात जफराबाद पुलिस ने सामंजस्य बैठाकर मुठभेड़ के बाद एक अंतर्जनपदीय बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा सहित जिंदा कारतूस व रुपये बरामद किया गया है। मुठभेड़ में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
शुक्रवार की आधी रात के बाद जफराबाद थाना पुलिस इंस्पेक्टर विश्वनाथ प्रताप सिंह हमराही संग हौज टोल प्लाजा के पास पेट्रोलिंग पर थे। कुछ देर पेट्रोलिंग के बाद जैसे ही वह राजेपुर की तरफ मुड़े कुछ दूर जाने के बाद एक संदिग्ध युवक बाइक से राजेपुर रोड से आता दिखा। पुलिस की लाल और नीली बत्ती देखते ही बदमाश चौकन्ना हो गया और बाइक को खेत की तरफ कच्चे रास्ते पर मोड़ दिया। 
विज्ञापन


बदमाश कुछ दूर जाकर अनियंत्रित होकर खेत में गिर पड़ा। पुलिस ने टॉर्च जलाते हुए बदमाश को सरेंडर करने के लिए कहा। इस पर गड्ढे का सहारा लेते हुए बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तरफ से भी गोलियां चलाइ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Bakrid 2025: काशी में धूमधाम से मनाई जा रही बकरीद, कड़ी सुरक्षा के बीच मस्जिदों में पढ़ी गई नमाज

 

गोलियों की आवाज शांत होने पर पुलिस ने देखा तो बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी थी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाश की शिनाख्त शैलेश यादव (25) उर्फ धीरज यादव पुत्र रामआसरे यादव उर्फ नन्हकू यादव निवासी रेहटी तुल्लापुर थाना जलालपुर के रूप में हुई।

क्या बोले अधिकारी
सीओ सिटी देवेश सिंह ने बताया ने कि पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया अभियुक्त अंतर्जनपदीय बदमाश और गो-तस्कर है। इसके पास से 0.315 बोर का एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस व बाइक सहित 320 रुपये बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed