फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur News man killed four injured clash involving sticks clubs over land dispute tension village

Jaunpur News: जमीन विवाद में लाठी-डंडों से हमला, अधेड़ की मौत, चार घायल, गांव में तनाव; पहुंची फोर्स

Wed, 10 Jun 2026 10:57 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 10 Jun 2026 10:57 PM IST
सार

UP News: जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव में भैंस बांधने को लेकर हुए भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। हमले में अजय कुमार सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Jaunpur News man killed four injured clash involving sticks clubs over land dispute tension village
बक्शा थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : संवाद

विस्तार

Jaunpur News: जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव में बुधवार रात भैंस बांधने को लेकर हुए भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कौली गांव निवासी अजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू का पड़ोसी दानबहादुर शर्मा और तेजबहादुर शर्मा पक्ष से बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे भैंस बांधने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि विवाद के दौरान लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिसमें अजय कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


अजय के घायल होने की सूचना मिलते ही उनके परिजन और रिश्तेदार अखिलेश सिंह, हिमांशु सिंह, शिवम सिंह और आकृति सिंह मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि इस दौरान विपक्षी पक्ष ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे वे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान अजय कुमार सिंह की मौत हो गई, जबकि अन्य चार घायलों का इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी बीच तेजबहादुर शर्मा के रिहायशी छप्पर में आग लगाए जाने की भी सूचना है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है और चार लोग घायल हैं। मामले की जांच की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है तथा स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed