फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   jaunpur news

सौभाग्य योजना की हकीकत जानने गांव पहुंचे एमडी......................

Wed, 08 Jan 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
jaunpur news
बदलापुर। सौभाग्य योजना के तहत आधे-अधूरे कार्य और बिना कनेक्शन दिए ही बिल भेजने के मामले की जांच के लिए मंगलवार को विद्युत वितरण निगम के एमडी के.बालाजी बदलापुर पहुंचे। उन्होंने ब्लाक के दुगौली, कम्मरपुर, अगरौरा गांवों में जाकर कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया। कार्यदाई संस्था के जिम्मेदारों को फटकारते हुए शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने चार जनवरी को सौभाग्य योजना में गड़बड़ी की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर को गंभीरता से लेते हुए वाराणसी मंडल के पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी के. बालाजी मंगलवार को गांव पहुंचे। अफसरों के साथ वह सीधे बदलापुर ब्लाक के दुगौलीकला, कम्मरपुर और अगरौरा गांव पहुुंचे। अब तक कराए गए कार्य की हकीकत जानी। उन्होंने गांव में अब तक अपूर्ण कार्य पर नाराजगी जताते हुए पोल, तार और कनेक्शन का कार्य अतिशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कार्यदाई संस्था पर नजर रखने को कहा। मौके पर अधीक्षण अभियंता प्रथम एके मिश्र, अधीक्षण अभियंता द्वितीय एके गुप्ता, एक्सईएन हरीश प्रजापति, एसडीओ रंजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed