फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   jaunpur news

नहाय खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व

Fri, 01 Nov 2019 07:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 07:18 AM IST
विज्ञापन
jaunpur news
जौनपुर। नहाय-खाय के साथ गुरुवार छठ महापर्व की शुरू हो गया। पहले दिन सुबह से ही नदी के किनारे घाटों पर व्रतियों की भीड़ लगी रही। स्नान के बाद व्रती महिलाओं ने एक-दूसरे की मांग में सिंदूर लगाया। व्रती पवित्र स्नान के बाद कद्दू की सब्जी, अरवा चावल का भात, चने की दाल, आंवले की चटनी, लौकी का बजका आदि प्रसाद ग्रहण किया। शुक्रवार एक नवंबर को खरना होगा। दो नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और तीन नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था का यह महान पर्व संपन्न हो जाएगा। महिलाओं ने वेदी बना कर पूजा के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया। शुक्रवार को खरना होगा।
विज्ञापन

आचार्य रजनीकांत द्विवेदी का कहना है कि इस बार छठ महापर्व पर ग्रह-गोचरों का शुभ संयोग बन रहा है। छठ व्रत करने की परंपरा ऋग्वैदिक काल से ही चली आ रही है। शनिवार दो नवंबर को सायंकालीन अर्घ्य पर त्रिपुष्कर योग का संयोग बन रहा है। जबकि तीन नवंबर रविवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के दौरान सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ-साथ त्रिपुष्कर योग का शुभ संयोग बन रहा है। सूर्य षष्ठी का व्रत आरोग्यता, सौभाग्य व संतान के लिए किया जाता है। स्कंद पुराण के मुताबिक राजा प्रियव्रत ने भी यह व्रत रखा था। उन्हें कुष्ठ रोग हो गया था। भगवान भास्कर से इस रोग की मुक्ति के लिए उन्होंने छठ व्रत किया था। स्कंद पुराण में प्रतिहार षष्ठी के तौर पर इस व्रत की चर्चा है। प्रत्यक्ष देव भगवान भास्कर को सप्तमी तिथि अत्यंत प्रिय है। विष्णु पुराण के अनुसार तिथियों के बंटवारे के समय सूर्य को सप्तमी तिथि प्रदान की गई। इसलिए उन्हें सप्तमी का स्वामी कहा जाता है। सूर्य भगवान अपने इस प्रिय तिथि पर पूजा से अभिष्ठ फल प्रदान करते हैं। छठ महापर्व के पहले दिन नहाय-खाय में लौकी की सब्जी, अरवा चावल, चने की दाल, आंवला की चटनी के सेवन का खास महत्व है। वैदिक मान्यता है कि इससे पुत्र की प्राप्ति होती है। खरना के प्रसाद में ईख के कच्चे रस, गुड़ के सेवन से त्वचा रोग, आंख की पीड़ा समाप्त हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed