फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   jaunpur news

एसडीएम कार्यालय के सामने प्रधानों ने किया प्रदर्शन

Fri, 01 Nov 2019 07:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 07:19 AM IST
विज्ञापन
jaunpur news
केराकत। मुफ्तीगंज के ग्राम मेहौड़ा के प्रधान पति राजमणि यादव के खिलाफ ग्राम विकास अधिकारी सुरेश चंद द्वारा गत दिवस केराकत कोतवाली में एससीएसटी व सरकारी अभिलेख फाड़ने का मुकदमा दर्ज कराया है। दूसरी तरफ प्रधान पति द्वारा ग्राम विकास अधिकारी सुरेश चंद के खिलाफ दिए गए तहरीर पर मुकदमा दर्ज न किए जाने से प्रधानों में आक्रोश गुरुवार को भड़क गया। ब्लाक मुफ्तीगंज के प्रधानों ने प्रधान संघ के अध्यक्ष कमलेश यादव के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर एसडीएम चंद्रप्रकाश पाठक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रधानों ने कहा है कि ग्राम विकास अधिकारी द्वारा मेहौड़ा प्रधान पति के खिलाफ दर्ज कराये फर्जी मुकदमों को खत्म करने तथा प्रधानपति के दिए गये तहरीर पर ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। चेतावनी दिया है कि यदि इस पर आवश्यक कार्रवाई नहीं हुई तो प्रधान संघ शुक्रवार को मुफ्तीगंज क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर ताला बंदी कर धरना देने पर विवश होगा। प्रदर्शन करने वालों में कमलेश यादव, अंबीकेश्वर सिंह, मनोज यादव, ओमनारायण यादव, अवधेश सिंह, मनीष राय, बेचू राम, राजेन्द्र यादव, सुबाष सरोज, दीपचंद गिरी, राम हित, सुबाष यादव, अरविंद गुप्ता, सीमा यादव, दिनेश सरोज, चन्द्र कांत सरोज व पंकज सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed