फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur: MLA Lalai's niece Ananya admitted to America for higher education

जौनपुरः विधायक ललई की भतीजी अनन्या का उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका में दाखिला

Thu, 12 Aug 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur: MLA Lalai's niece Ananya admitted to America for higher education
अमेरिका की एरिजोना यूनिवर्सिटी में स्कॉलरशिप के साथ दारख़ला पाने वाली अन्नया यादव की फोटो। - फोटो : JAUNPUR
पूर्व मंत्री और जौनपुर के शाहगंज से क्षेत्रीय विधायक शैलेंद्र यादव ललई की भतीजी अनन्या यादव पुत्री अजय यादव एडवोकेट को विश्व की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी एरिजोना में उच्च शिक्षा में स्कॉलरशिप के साथ दाखिला मिला है। एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी अमेरिका के अलावा अनन्या का चयन अमेरिका की चार और प्रतिष्ठित विश्विद्यालयों, पेन स्टेट यूनिवर्सिटी, पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी, मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी एवं जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी में भी दाखिला के लिए पत्र मिला है।
विज्ञापन

शाहगंज क्षेत्र के पखनपुर गांव निवासी इंजीनियर अजय यादव की पुत्री अनन्या यादव (19) ने सेंट मैरी कान्वेंट और इलाहबाद पब्लिक स्कूल प्रयागराज से हाईस्कूल एवं इंटर की पढ़ाई पूरी की है। इससे पहले अनन्या ने नासा, इसरो व कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं एवं परीक्षाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रमाण पत्र हासिल किया है। अनन्या पढ़ाई के साथ सामाजिक सरोकारों में भी बढ़कर हिस्सा लेती हैं। अनन्या के ताऊ संजय यादव एडवोकेट ने बताया कि वीजा और एमबीसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। बृहस्पतिवार देर रात में अनन्या को अमेरिका के लिए निकलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed