फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur-Mirzapur road becomes national highway

जौनपुर-मिर्जापुर मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग बना

Sat, 12 Sep 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Jaunpur-Mirzapur road becomes national highway
मछलीशहर। जौनपुर से भदोही होते मिर्जापुर को जाने वाला मार्ग अब राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 135-ए के नाम से जाना जाएगा। इस सड़क की मरम्मत के लिए सरकार ने 43.28 करोड़ का बजट भी मंजूर किया है। केंद्रीय परिवन मंत्री ने इसकी जानकारी मछलीशहर के भाजपा सांसद बीपी सरोज को पत्र भेजकर दी है। पहले इस सड़क को एनएच-233 लुंबिनी-दुद्धी में शामिल किया गया थ्ज्ञा।
विज्ञापन

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद बीपी सरोज को भेजे गए पत्र में कहा है कि जौनपुर से भदोही होते हुए मिर्जापुर जाने वाले मार्ग को अब नवघोषित राष्ट्रीय राजमार्ग 135ए का खंड माना गया है। सांसद ने दावा किया है कि इस मामले में वह पूर्व में केंद्रीय मंत्री से व्यक्तिगत मिलकर जौनपुर भदोही मार्ग खासतौर से रामपुर बाजार में सड़क की दुर्दशा से अवगत कराते हुए सड़क की दशा को सुधारने की मांग की थी। क्षतिग्रस्त हो चुकी इस सड़क की मरम्मत के लिए सरकार ने 43.28 करोड़ से मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू करने का निर्देश दिया है। मंत्री ने सांसद को अवगत कराया कि नवगठित राष्ट्रीय राजमार्ग मिर्जापुर से भदोही, जौनपुर अकबरपुर होते हुए अयोध्या तक जायेगा। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड राधा कृुष्ण ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि जौनपुर-मिर्जापुर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 135ए में शामिल कर लिया गया है। इसकी मरम्मत का कार्य भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed