फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur: Millions stolen after breaking shutters of five shops, agitated villagers demonstrated

जौनपुर: पांच दुकानों के शटर तोड़कर लाखों की चोरी, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 10 Feb 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur: Millions stolen after breaking shutters of five shops, agitated villagers demonstrated
केराकत के अकबरपुर में चोरी की घटनाओं को लेकर प्रदर्शन कर पुलिस के प्रति अपने आक्रोश का जताते ग्र? - फोटो : JAUNPUR
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर गांव में मंगलवार की रात चोरों ने पांच दुकानों के शटर का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों का माल चुरा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। आए दिन हो रही चोरियों से आजिज लोगों ने प्रदर्शन कर पुलिस के प्रति आक्रोश जताया।
विज्ञापन

केराकत-सुल्तानपुर मार्ग स्थित अकबरपुर गांव में अखिलेश राम का मेडिकल स्टोर है। अखिलेश राम ने बताया कि मंगलवार की रात चोरों ने 15 हजार रुपये नकद, दस पेटी साबुन, इंवर्टर-बैटरी व महंगी दवाइयां चुरा ले गए। प्रमोद कुमार सरोज ने बताया कि उनके सर्विसिंग मशीन सेंटर से ब्लोवर मशीन, टायर ट्यूब व स्टेबलाइजर चोरी हुए हैं। रोशन शर्मा ने बताया कि उनके मोबाइल की दुकान से मोबाइल, बैटरी व स्टेबलाइजर चोर उठा ले गए। विकेश गुप्ता ने बताया कि उनकी दुकान से तेल-मसाले व पांच हजार नकद चोरी हुए हैं। संतोष प्रजापति का कहना है कि उनकी दुकान से चोर मोबिल आयल व अन्य सामान समेट ले गए। दुकानदारों को सुबह घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही कोतवाल विनय प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई बार चोरियां हो चुकी हैं। पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं करती। क्षुब्ध ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पुलिस के प्रति अपने गुस्से का इजहार किया। कोतवाल ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। प्रदर्शन करने वालों में अखिल कुमार, रोशन शर्मा, राजकमल, प्रमोद कुमार, विजय कुमार, विकेंद्रीकरण गुप्ता, संतोष प्रजापति, सत्यपाल, सागर वर्मा, कन्हैया यादव, बिट्टू, सत्यम सरोज, वृकेश त्रिपाठी, राजू वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

छत के रास्ते घर में घुसकर चोरी
नेवढ़िया। थाना क्षेत्र के नोकरा (नोनौटी) गांव निवासी राजेश दुबे के घर मंगलवार की रात छत के रास्ते चोर घुसे। रात में राजेश भोजन करने के बाद करीब 11 बजे गेहूं की सिंचाई के लिए खेत चले गए। पत्नी गायत्री देवी बच्चों के साथ बरामदे में सो रही थीं। इसी दौरान चोर छत के रास्ते मकान में घुस गए। चार कमरों का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी चुरा ले गए। राजेश भोर में घर वापस आए तो कमरों का ताला टूटा देख सन्न रह गए। पीड़ित के मुताबिक आलमारी में रखा एक लाख नकद और सोने की चार चूड़ी, दो मंगलसूत्र, एक हार, दो चेन, कान का झुमका सहित दस लाख के सामान चोरी हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। थानाध्यक्ष नेवढ़िया अमरेंद्र पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed