{"_id":"60b25cfe8ebc3e1f571f9665","slug":"jaunpur-medical-workers-entertained-to-relieve-corona-infected-encouragement","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर : चिकित्साकर्मियों ने कोरोना संक्रमितों को तनाव मुक्त करने के लिए किया मनोरंजन, बढ़ाया हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर : चिकित्साकर्मियों ने कोरोना संक्रमितों को तनाव मुक्त करने के लिए किया मनोरंजन, बढ़ाया हौसला
Sat, 29 May 2021 08:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 29 May 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
कोरोना मरीजों को मनोरंजन करते चिकित्साकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना से जूझ रहे मरीजों को मानसिक रुप से स्वस्थ रखने के लिए हर जगह नए-नए प्रयास हो रहे है। शनिवार को जौनपुर के जिला महिला अस्पताल के एल-2 वार्ड में भी डॉक्टर-कर्मचारियों ने अनूठी पहल की। पीपीई किट पहनकर वार्ड में नाच-गाकर मरीजों का मनोरंजन किया और उन्हें चिंतामुक्त होकर बीमारी से लड़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
करीब 25 मिनट तक चले कार्यक्रम के बाद मरीज बीमारी का तनाव भूलकर प्रसन्नचित नजर आए। सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा..., हंसते-हंसते कट जाए रस्ते... गीत की धुन पर कर्मचारियों के साथ मरीजों ने भी दोनों हाथ उठाकर, तालियां बजाकर बीमारी से पूरी ताकत से लड़ने में अपनी सहमति दी। वार्डों में करीब 25 मिनट तक यह सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
इस विशेष आयोजन में डॉ. संदीप सिंह, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. कृष्णचंद, डॉ. राजेश, डॉ. विकास सिंह, डॉ. विवेकानंद कुशवा, स्टाफ नर्स भावना, अजय कुमार, रवींद्र कुमार वर्मा, पंकज आदि शामिल रहे। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि कोरोना से लड़ रहे मरीजों में नई ऊर्जा और उत्साह बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम किया गया था। मनोरंजन के माध्यम से मरीज तनाव मुक्त रहेंगे, जो उनकी रिकवरी के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण होगा।
विज्ञापन