फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur may be renamed as Jamadagnipuram

जौनपुर का नाम बदलकर हो सकता है जमदग्निपुरम

Mon, 30 Aug 2021 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Jaunpur may be renamed as Jamadagnipuram
केराकत के विधायक दिनेश चौधरी के प्रस्ताव पर जिले का नाम जौनपुर से बदलकर जमदग्निपुरम करने की तैयारी चल रही है। अब सुल्तानपुर और मिर्जापुर जैसे जिलों का नाम बदलने की चर्चा के साथ ही एक बार फिर से जौनपुर का नाम बदलने की मांग तेज हो गई है। जिस पर भाजपा विधायक ने फिर से सीएम को पत्र भेजकर जिले का नाम बदलने की मांग की है।
विज्ञापन

आदि गंगा गोमती नदी के पावन तट पर जमैथा गांव स्थित है। यहां भगवान परशुराम के पिता महर्षि जमदग्नि का आश्रम है। यह आश्रम आज भी आस्था का केंद्र बना हुआ है। जमैथा में भगवान परशुराम की माता रेणुका अखंड देवी का मंदिर आज भी मौजूद है। यहां लोग पूजा-अर्चना करते हैं। लंबे समय से जिले के नाम बदलने की मांग चल रही है। इसी साल जनवरी में विधायक दिनेश चौधरी ने मुख्यमंत्री को इसके लिए पत्र भेजा था। मुख्यमंत्री को दिए गए पत्र में विधायक ने कहा है कि पहले जिले का नाम भगवान परशुराम के पिता ऋषि जमदग्नि के नाम पर जमदग्निपुरम था। इस कारण अब इस जिले का नाम फिर से जमदग्निपुरम होना चाहिए। इस पर विशेष सचिव लालू ने राजस्व परिषद के आयुक्त एवं सचिव के अलावा डीएम को 25 फरवरी को पत्र भेजकर नियमानुसार आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया था। हालांकि अब मुख्यमंत्री को फिर भेजे गए पत्र में भाजपा विधायक दिनेश चौधरी ने कहा है कि पूर्व में जौनपुर का नाम जमदग्निपुरम था। 14वीं शताब्दी में इस शहर का नाम जौनपुर रख दिया गया था। भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में जौनपुर का नाम बदलकर जमदग्निपुरम रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed