फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur included in top-10 in school rejuvenation

Jaunpur News: स्कूल कायाकल्प करने में जौनपुर टॉप-10 में शामिल

Sat, 04 Mar 2023 09:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:44 AM IST
विज्ञापन
Jaunpur included in top-10 in school rejuvenation
परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने, वहां आने वाले छात्र-छात्राओं को ठहराव कराने के लिए वहां की व्यवस्थाएं मुकम्मल की जा रही हैं। उसी के तहत चलाए जा रहे स्कूल कायाकल्प में जौनपुर जिला टॉप-10 में शामिल है। यहां 94 फीसदी काम 19 पैरामीटर पर कराए गए हैं। यही वजह है कि जिले का नाम प्रदेश की सूची में आठवें और मंडल में दूसरे नंबर पर है। टॉप टेन में शामिल वाराणसी जिला पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन

शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी के लिए जिले में कुल 2811 परिषदीय स्कूल संचालित होते हैं। इसमें से 2802 में कायाकल्प कराया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, 19 पैरामीटर पर कुल 94 फीसदी काम हुआ है। जो छह फीसदी बचा है वहां भी या तो काम चल रहा है या पूर्ण होने की स्थिति में हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो यहां पेयजल और ब्लैकबोर्ड पर सौ फीसदी काम हो चुका है। खुटहन के रूस्तमपुर, नेवढि़या के सागरडीह के प्रधानाध्यापकों ने बताया कि सभी पैरामीटर पर काम कराया गया है। सिंगरामऊ के हरिहरपुर में भी कायाकल्प के तहत स्कूल की तस्वीर बदल गई है।
विज्ञापन


इस पैरामीटर पर हुआ इतना काम
पीने के पानी के लिए 100 फीसदी काम हुआ है। इसी तरह बाल और बालिका शौचालय के लिए 99 फीसदी काम का दावा है। 94 फीसदी स्कूलों में रनिंग वॉटर और 97 फीसदी स्कूलों में टाइलीकरण का काम हो चुका है। दिव्यांग बच्चों के लिए शौचालय बनवाने का काम सुस्त है। इसमें महज 87 फीसदी ही काम हुआ है। हैंडवॉस यूनिट की व्यवस्था 96 फीसदी और कक्षा कक्षों के टाइल लगाने का काम 93 फीसदी हुआ है। किचन शेड, व्हाइटवाश और रैंप का काम 99 फीसदी में हो चुका है। विद्युतीकरण 99 में और कनेक्शन 91 फीसदी में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल कायाकल्प के तहत विद्यालयों की तस्वीर बदलने का प्रयास किया गया है। करीब 94 फीसदी काम हो चुका है। इसी की बदौलत जिले को आठवीं रैंक मिली है। जो काम बचे हैं उसे भी जल्द ही पूरा कराया जाएगा।-डॉ. गोरखनाथ पटेल, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed