जौनपुर के डीएम मनीष कुमार वर्मा की धर्मपत्नी डॉ. अंकिता राज वृहस्पतिवार को धर्मापुर ब्लॉक परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पर पहुंची, यहां उन्होंने बच्चियों के बीच करीब एक घंटे तक सहकार उनसे विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बात की। इस दौरान छात्राओं से प्रश्न पुछा,सही जवाब देने वाली 50 छात्राओं को उपहार दिया। साथ ही उनको अपने साथ किला घुमाने के लिए ले गई।
डीएम की पत्नी ने कहा कि आपको कभी भी किसी से डरने या किसी प्रकार की संकोच करने की कोई जरूरत नहीं है, यदि कभी कोई भी व्यक्ति आप लोगों के साथ गलत नियत से बात करें या कोई हरकत करें तो उसकी जानकरी तत्काल अपने मां व बाप व शिक्षकों को दें। इस समय लड़कियां हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है, इसलिए आप सभी भी खूब मन लगाकर पढ़कर आगे बढ़िए और अपने मां व बाप का नाम रोशन करिए।
इसके पहले उन्होंने कक्षा 8 की छात्रा प्रिया से पुछा कि जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीज क्या है, जिस पर छात्रा ने जवाब दिया कि आत्म सम्मान सबसे महत्वपूर्ण चीज है, जिसके बाद डीएम की पत्नी ने प्रसन्न होकर जवाब सहित देने पर उपहार भी दिया। इस अवसर पर बीडीओ धर्मापुर शकुंतला सिंह, बीईओ संजय यादव, वार्डन शशि रानी, महेंद्र यादव, उमेश मिश्र, अखिलेश यादव आदि उपस्थित रहे।