फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur Crime: The business of making railway e-tickets was going on illegally in the public service center

Jaunpur Crime: जन सेवा केंद्र में अवैध तरीके से चल रहा था रेलवे का ई-टिकट बनाने का धंधा, छापेमारी में खुली पोल

Sun, 09 Apr 2023 02:18 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 09 Apr 2023 02:18 PM IST
सार

जौनपुर के जन सेवा केंद्र यानी सीएससी में अवैध तरीके से रेलवे का ई-टिकट बनाने का धंधा चल रहा था। शनिवार की रात में दुकान पर छापामारी हुई तो पोल खुल गई। रेलवे पुलिस ने मौके से दो लैपटॉप, नकदी और कुछ ई-टिकट भी बरामद किया है। एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर साथ ले गई।

विज्ञापन
Jaunpur Crime: The business of making railway e-tickets was going on illegally in the public service center
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जौनपुर में खेतासराय थाना क्षेत्र के गोरारी बाजार स्थित एक सहज जन सेवा केंद्र यानी सीएससी में अवैध तरीके से रेलवे का ई-टिकट बनाने का धंधा चल रहा था। शनिवार की रात में दुकान पर छापामारी हुई तो पोल खुल गई। रेलवे पुलिस ने मौके से दो लैपटॉप, नकदी और कुछ ई-टिकट भी बरामद किया है। एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर साथ ले गई।

विज्ञापन

आरपीएफ को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि खेतासराय थाना क्षेत्र के गोरारी बाजार स्थित सहजन जन सेवा केंद्र पर अवैध तरीके से रेलवे का ई-टिकट बनाया जाता है। यहां अपनी व्यक्तिगत आईडी बनाकर यात्रियों का टिकट बनाया जाता है। उसी आधार पर रात में टीम ने छापा मारा तो वहां से एक युवक हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Mirzapur accident: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे पुलिस के अनुसार, आरपीएफ के थाना प्रभारी अनूप कुमार सिन्हा की संयुक्त टीम ने छापा की कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने दुकान से चार हजार दो सौ रुपये का दो ई-टिकट बरामद किया इसके साथ कई टिकट का डाटा, मोबाइल, दो लैपटॉप बरामद किया गया। संचालक अजय कुमार निवासी गोरारी थाना खेतासराय को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। आरपीएफ के थाना प्रभारी अनूप कुमार सिन्हा ने बताया कि इस तरह का अवैध काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कुछ और जगहों की सूचनाएं मिली हैं वहां भी छापा की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed