फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur crime: Police encounter with two robbers, one shot in leg, pistol and two live cartridges recovered

Jaunpur crime: दो लुटेरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद

Sun, 08 Jan 2023 11:51 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 08 Jan 2023 11:51 AM IST
सार

बदलापुर पुलिस को सूचना मिली कि लूट के दो आरोपी क्षेत्र में हैं। वह किसी और घटना को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे में बदलापुर पुलिस, महराजगंज थाने की पुलिस और एसओजी टीम ने अलग-अलग टीम बनाकर इलाके में भ्रमण शुरू कर दिया। पुलिस घनश्यामपुर अंडरपास के पास पहुंचकर बदमाशों के आने का इंतजार करने लगी तभी वहां से तेज रफ्तार में एक बाइक बदलापुर से घनश्यामपुर की तरफ जाती दिखाई दी।

विज्ञापन
Jaunpur crime: Police encounter with two robbers, one shot in leg, pistol and two live cartridges recovered
दो लुटेरों के साथ पुलिस की मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो लुटेरों के साथ शनिवार की रात में पुलिस की मुठभेड़ हो गई गई। इसमें एक लुटेरे के पैर में गोली लगी। दोनों के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा, चार मोबाइल, एक बाइक और 11900 रुपये नकदी बरामद किए गए।

विज्ञापन

बदलापुर पुलिस को सूचना मिली कि लूट के दो आरोपी क्षेत्र में हैं। वह किसी और घटना को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे में बदलापुर पुलिस, महराजगंज थाने की पुलिस और एसओजी टीम ने अलग-अलग टीम बनाकर इलाके में भ्रमण शुरू कर दिया। पुलिस घनश्यामपुर अंडरपास के पास पहुंचकर बदमाशों के आने का इंतजार करने लगी तभी वहां से तेज रफ्तार में एक बाइक बदलापुर से घनश्यामपुर की तरफ जाती दिखाई दी। पुलिस द्वारा इनको रोकने का प्रयास करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर मे गोली लगी। जिससे बदमाश घायल होकर गिर पड़ा व दूसरे को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। वहीं तीसरा बदमाश अंधेरे का लाभ लेकर भाग गया। घायल बदमाश को बाद प्राथमिक उपचार सीएचसी बदलापुर से सदर अस्पताल जौनपुर के लिए रेफर कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में रजनीश उर्फ रीशु खरवार निवासी करनपुर थाना सिंगरामऊ के पैर में गोली लगी है। साथ में संग्राम सिंह निवासी ढेमा थाना बदलापुर को भी गिरफ्तार किया गया है। प्रिंस यादव निवासी तियरा थाना बदलापुर फरार हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने कहा कि घायल बदमाश का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed