फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur Crime: Bloody conflict between uncle and nephew over plucking mangoes, one killed by stabbing, four in

Jaunpur Crime: आम तोड़ने को लेकर चाचा-भतीजे के बीच खूनी संघर्ष, बल्लम घोंपकर एक की हत्या, चार घायल

Thu, 08 Jun 2023 03:12 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 08 Jun 2023 03:12 PM IST
सार

कमासिन गांव निवासी गांव के 38 वर्षीय गिरिजाशंकर प्रजापति का अपने चाचा से आम तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। इसी बात को लेकर सुबह करीब आठ बजे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। इसी दौरान आरोप है कि चाचा व उसके परिजन ने बल्लम से हमलाकर गिरिजाशंकर प्रजापति, रुद्र प्रताप प्रजापति व रामजीत प्रजापति को घायल कर दिया।

विज्ञापन
Jaunpur Crime: Bloody conflict between uncle and nephew over plucking mangoes, one killed by stabbing, four in
आम तोड़ने को लेकर चाचा-भतीजे के बीच खूनी संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीरगंज थाना क्षेत्र के कमासिन नरवापर में बृहस्पतिवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में खुनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बल्लम से हमला कर दिया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों पक्ष से कुल चार लोग घायल हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Mirzapur Crime: महिला से छेड़खानी का आरोपी पंडा व सपा नेता राज मिश्रा गिरफ्तार, कमरे में की थी गंदी हरकत
विज्ञापन

कमासिन गांव निवासी गांव के 38 वर्षीय गिरिजाशंकर प्रजापति का अपने चाचा से आम तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। इसी बात को लेकर सुबह करीब आठ बजे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। इसी दौरान आरोप है कि चाचा व उसके परिजन ने बल्लम से हमलाकर गिरिजाशंकर प्रजापति, रुद्र प्रताप प्रजापति व रामजीत प्रजापति को घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल भेज दिया। वहां इलाज के दौरान गिरिजाशंकर प्रजापति की मौत हो गई। गिरिजा शंकर के सीने में बाईं तरफ बल्लम से गहरी चोट आई थी। रुद्र प्रताप व रामजीत की भी हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरे पक्ष से दो लाेग घायल हुए। थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि एक पक्ष से तीन और दूसरी पक्ष से दो लोग घायल हैं। एक व्यक्ति की जिला अस्पताल में मौत हो गई। दोनों पक्ष से तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed