फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur: CM Yogi will come tomorrow to energize the workers, a meeting will be held in Tahirpur Bagh of Sikarra

जौनपुर : कार्यकर्ताओं में जोश भरने कल आएंगे सीएम योगी, सिकरारा के ताहिरपुर बाग में होगी सभा

Fri, 30 Oct 2020 09:32 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 30 Oct 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur: CM Yogi will come tomorrow to energize the workers, a meeting will be held in Tahirpur Bagh of Sikarra
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 अक्तूबर को जौनपुर जिले में होंगे। मल्हनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सिकरारा बाजार से सटे ताहिरपुर बाग में जनसभा के जरिये वह कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। सूचना के बाद जिला व पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। हेलीपैड से लेकर मंच तक अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।  

विज्ञापन


उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को होने वाले मतदान से 48 घंटे पहले एक नवंबर की शाम से चुनावी शोर थम जाएगा। भाजपा की ओर से चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में आ रहे हैं। वह दोपहर दो बजे हेलीकाप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और तीन बजे तक वह सभा स्थल पर रहेंगे। यहां से सीधे वाराणसी रवाना होंगे।

विज्ञापन

डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसपी राजकरन नय्यर सहित पुलिस-प्रशासन के अन्य अफसरों ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों की जानकारी ली। भाजपा की ओर से कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, सतीश सिंह आदि ने कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन किया। इसके बाद मंच निर्माण का कार्य शुरू हुआ। कार्यक्रम स्थल से 70 मीटर दूर खाली खेत में हेलीपैड का निर्माण किया गया है।

खाली कराया गया बाग
सीएम के कार्यक्रम स्थल को लेकर काफी देर तक असमंजस की स्थिति रही। पहले कार्यक्रम शेरवां बाजार स्थित इंटर कॉलेज में तय किया गया था, लेकिन वहां पहले से ही दूसरे दल का कार्यक्रम होने के कारण बाद में ताहिरपुर बाग का चयन किया गया। बाग में धरकार जाति के कुछ परिवार आशियाना बनाए हुए थे। आननफानन उन्हें दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed