फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur: Case filed against SP MLA Toofani Saroj, Barsathi block president accuses him of threatening

Jaunpur: सपा विधायक तूफानी सरोज के खिलाफ मुकदमा, बरसठी ब्लॉक अध्यक्ष ने लगाया धमकी देने का आरोप

Wed, 25 Sep 2024 08:43 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 25 Sep 2024 08:43 PM IST
सार

जौनपुर के केराकत से खबर है। सपा विधायक तूफानी सरोज के खिलाफ बरसठी पुलिस ने बुधवार को जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा सपा के बरसठी ब्लॉक अध्यक्ष विवेक यादव की शिकायत पर दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन
Jaunpur: Case filed against SP MLA Toofani Saroj, Barsathi block president accuses him of threatening
सपा के विधायक तूफानी सरोज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा विधायक तूफानी सरोज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुकदमा सपा के बरसठी ब्लॉक अध्यक्ष विवेक यादव की शिकायत पर दर्ज हुआ किया गया है। आरोप है कि विधायक ने पीड़ित को फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि विधायक तूफानी सरोज ने 19 सितंबर को सपा के बरसठी ब्लॉक अध्यक्ष विवेक यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपशब्द कहने के बाद आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था। बनकट गांव निवासी विवेक यादव ने एसपी से शिकायत की थी कि विधायक ने 19 सितंबर को फोन पर उन्हें गोली मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


कहा कि पहले इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की गई , लेकिन पुलिस ने विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद पुलिस कप्तान डा. अजयपाल शर्मा से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी के निर्देश पर पुलिस ने बुधवार को दोपहर मुकदमा दर्ज किया। दोनों नेताओं के एक ही पार्टी से जुड़े होने के नाते समाजवादी पार्टी की जिला इकाई में सियासी हलचल बढ़ गई है। बरसठी थानाध्यक्ष कश्यप कुमार सिंह ने बताया कि सपा विधायक तूफानी सरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed