{"_id":"608c332b8ebc3e0a8a525235","slug":"jaunpur-boy-who-went-to-bathe-with-friends-dies-due-to-drowning-in-gomti","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर : दोस्तों संग नहाने गए किशोर की गोमती में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर : दोस्तों संग नहाने गए किशोर की गोमती में डूबने से मौत
Fri, 30 Apr 2021 10:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
जौनपुर में डोभी क्षेत्र के गोमती नदी के बरइछ घाट पर दोस्तों संग नहाने गए किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
बरइछ गांव निवासी सुभाष राजभर का पुत्र रूपेश (14) गांव के ही अपने चार दोस्तों बल्लू, जमील, कैफ व शरीफ के साथ गोमती नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। यह देख दोस्तों ने शोर मचाते हुए ग्रामीणों को सूचना दी। लोग मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद दे रूपेश की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोर रवींद्र नाविक ने शव को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची चंदवक पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन