जौनपुर: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोरीडिहा-जमुहाई मार्ग पर कंदरापुर मोड़ के पास मंगलवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। बदमाशों ने तीन फायर किया, जिसमें एक गोली बाएं हाथ में लगी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
आनापुर चकवा गांव निवासी रणविजय बिंद (38) किसी रिश्तेदारी से होकर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह कोरीडिहा-जमुहाई मार्ग पर इटोरी बाजार से आगे कंधरापुर मोड़ के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे लक्ष्य कर फायर कर दिया। एक गोली रणविजय के हाथ में लगी और दूसरी हेलमेट पर। बाइक छोड़कर युवक चिल्लाते हुए ग्रामीणों की ओर भागा।
फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। हमलावर तीसरा फायर करते हुए तेज गति में आनापुर की तरफ फरार हो गए। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने आनापुर गांव से 2 लोगों को हिरासत में ले लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।