फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur arrives in moped from Hyderabad and quarantine with wife and children

हैदराबाद से मोपेड से पहुंचा जौनपुर, घर से 25 किलोमीटर पहले ही बीवी-बच्चों के साथ किया गया क्वारंटीन

Fri, 17 Apr 2020 08:41 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 17 Apr 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur arrives in moped from Hyderabad and quarantine with wife and children
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लॉकडाउन में काम बंद होने पर हैदराबाद में रह रहा एक मजदूर पत्नी और दो बच्चों को लेकर मोपेड से जौनपुर आ गया। हैदराबाद से लगभग 12 सौ किमी दूरी तय कर शुक्रवार को जौनपुर पहुंचे दंपती को घर पहुंचने से पहले ही क्वारंटीन कर दिया गया। क्वारंटीन स्थल से घर की दूरी 25 किमी है। अब उसे 14 दिन यहीं बिताने होंगे।

विज्ञापन

मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के ग्राम सिरौली निवासी इमामुद्दीन परिवार सहित हैदराबाद में रहकर एक कंपनी में काम करता है। लॉकडाउन में वहां भोजन के लाले पड़े तो पुरानी मोपेड पर पत्नी शमा परवीन और दो बच्चे आलिया, अयान को लेकर वह घर के लिए निकल पड़ा।

विज्ञापन


रास्ते में तमाम दुश्वारियों को झेलते हुए घर मड़ियाहूं पहुंचने ही वाला था कि मुंगराबादशाहपुर में अधिकारियों ने रोक लिया। सभी को एसडीएम मछलीशहर अमिताभ यादव के निर्देश पर नगर पालिका परिषद में आश्रय स्थल में क्वारंटीन कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed