फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur: 23 cleaning vehicles purchased from 1.5 crore are lying idle

जौनपुरः डेढ़ करोड़ से खरीदे गए 23 सफाई वाहन पड़े हैं बेकार

Sun, 20 Jun 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur: 23 cleaning vehicles purchased from 1.5 crore are lying idle
जलकल विभाग में महीनों से खड़े नगरपालिका द्वारा खरीदे गये नये वाहन। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। नगर की प्रमुख सड़कों सहित बाजारों में साफ-सफाई कराकर जिम्मेदार भले ही अपनी पीठ थपथपा रहे हों, लेकिन मोहल्लों में सफाई व्यवस्था अभी भी बदहाल है। कारण, मोहल्लों से कूड़ा ले जाने के लिए चार माह पहले तकरीबन डेढ़ करोड़ की धनराशि से 23 वाहन खरीदे गए थे, जो इस समय जलकल विभाग की शोभा बढ़ा रहे हैं। इन वाहनों का आज तक संचालन नहीं हो पाया है। जिम्मेदार चालक नहीं होने की बात कहकर चुप्पी साध ले रहे हैं।
विज्ञापन

सवा तीन लाख आबादी वाले शहर में प्रतिदिन 97 टन कूड़ा निकलता है। वहीं, शहर में सफाई के लिए कुल 544 सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है। जिसमें 172 संविदा कर्मी, 74 परमानेंट और 298 आउट सोर्सिंग के सफाई कर्मचारी तैनात हैं। इसके बावजूद शहर में सफाई व्यवस्था परवान नहीं चढ़ पा रही है। हालत यह है कि शहर की प्रमुख सड़कें और बाजार चमक रहे हैं, लेकिन मोहल्लों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कारण, कभी एक सप्ताह तो कभी एक पखवाड़ा बाद कूड़ा उठाने का कार्य किया जाता है। जिससे मोहल्लों की गलियों में कूड़ा बिखरा रहने से मोहल्लेवासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

वहीं, संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। जिसे गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका ने तकरीबन ढाई करोड़ की धनराशि से कुल 32 वाहन खरीदने की व्यवस्था की। जिसमें से चार माह पहले 23 वाहन भी आ गए हैं। इन वाहनों के जरिए मोहल्लों की गलियों से कूड़ा उठाकर उसे डंपिंग जोन लाने का कार्य किया जाना है, लेकिन अभी तक इन वाहनों का संचालन ही नहीं हो पाया है। ये वाहन जलकल विभाग में पड़े हुए हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा का कहना है कि पिछले दिनों हुई बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से मोहल्लों से कूड़ा ले जाने के लिए आए वाहनों को चलाने के बाबत चालकों की नियुक्ति करने पर सहमति बनी थी। अब चालकों की नियुक्ति करने की तैयारी की जा रही है। शीघ्र ही चालकों की नियुक्ति कर वाहनों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी नौ वाहन आने हैं शेष
जौनपुर। जिले के सभी मोहल्लों से रोज कूड़ा उठ सके, इसके लिए जिम्मेदार नगर पालिका ढ़ाई करोड़ से कुल 32 नये वाहन खरीदने की योजना बनाई गई है। इसमें से 23 वाहन आ चुके हैं। जबकि नौ वाहन और आने हैं। संवाद

एक वाहन की दो टन कूड़ा ले जाने की है क्षमता
जौनपुर। नगर पालिका की ओर से मोहल्लों से कूड़ा उठाने के लिए खरीदे गए एक वाहन की क्षमता दो टन कूड़ा ले जाने की है। इस दौरान अगर सभी 32 वाहन आ जाएंगे और उनका उपयोग किया जाने लगेगा तो मोहल्लों की गलियों में बिखरे पड़े 64 टन कूड़ा उठाया जा सकेगा। इससे मोहल्लों में भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed