फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jan Aushadhi Kendra opened in Medical College, cheap medicines will be available

Jaunpur News: मेडिकल कॉलेज में खुला जन औषधि केंद्र, मिलेंगी सस्ती दवाएं

Sat, 17 May 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Jan Aushadhi Kendra opened in Medical College, cheap medicines will be available
मल्हनी। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सिद्दीकपुर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ एमएलसी बृजेश सिंह ने फीता काटकर किया। विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ने कहा कि जन औषधि केंद्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस सोच का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत आमजन को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्वास्थ्य सेवा का अधिकार हर नागरिक का है, और जन औषधि केंद्र इस दिशा में एक बड़ा कदम है। मोदी सरकार की यह पहल देश के करोड़ों गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं। उन्होंने चिकित्सकों से भी अपील की कि वे अधिक से अधिक मरीजों को जन औषधि केंद्र की ओर प्रोत्साहित करें। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की प्रधानाचार्य प्रो. रुचिरा सेठी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एए जाफरी, उप प्रधानाचार्य डॉ. आशीष यादव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार, दंत रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सीबी एस पटेल, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. विवेक कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed