{"_id":"5e08f59a8ebc3e87e618bce9","slug":"jaiswal-brothers-should-unite-for-the-progress-of-society-jaunpur-news-vns50237786","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज की तरक्की के लिए एकजुट हों जायसवाल बंधु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज की तरक्की के लिए एकजुट हों जायसवाल बंधु
विज्ञापन
03- रूहट्टा स्थित एक हाटल में जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्तवीर्य राजराजेश्वर सहस्त?
- फोटो : JAUNPUR
समाज की तरक्की के लिए एकजुट हों
फोटो-
जायसवाल सेवा समिति ने मनाया सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव
- राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने बच्चों को शिक्षा देने के लिए किया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। जायसवाल समाज के कुलदेव राजराजेश्वर भगवान कार्तवीर्य सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई। रुहट्टा स्थित मैरेज हाल में जायसवाल सेवा समिति के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वजातिय लोगों को सम्मानित किया गया।
देर शाम तक चले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्टांप एवं पंजीयन राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने समाज के उत्थान के लिए हमेशा अग्रसर रहना चाहिए। समाज अपना परिवार होता है और परिवार के विकास में ही हम सबका विकास है। उन्होंने बच्चों की बेहतर शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि जायसवाल जाति के लिए मां लक्ष्मी सदैव खड़ी हैं, लेकिन आज जरूरत मां सरस्वती की भी है। बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, ताकि वह व्यवसाय से इतर अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ सकें। इसके लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने की आवश्यकता है। अति विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष अटल गुप्ता और अखिल भारतीय सर्ववर्गीय जायसवाल महासभा की प्रदेश अध्यक्ष रीता जायसवाल, शाहगंज नगर पालिका की चेयरमैन गीता जायसवाल के अलावा अन्य वक्ताओं ने जायसवाल समाज के लोगों को हर क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल और संचालन जिला महामंत्री चंद्रशेखर जायसवाल ने कयिा।कार्यक्रम संयोजक अखिलेश जायसवाल ने आगंतुकों का आभार जताया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त डीआईजी उदय शंकर जायसवाल, सेवानिवृत्त कर्नल राजेश जायसवाल, कपिल जायसवाल, विपिन जायसवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, रूपेश जायसवाल, राकेश जायसवाल, महंथ सूर्यप्रकाश जायसवाल, इं.विजय जायसवाल, भाजपा नेता इं.कृष्ण कुमार जायसवाल, नगर अध्यक्ष केके जायसवाल, दिलीप जायसवाल, अतुल जायसवाल आदि उपस्थित रहे।