फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jagendra Singh took to the street to protest the murder of journalist

जगेंद्र सिंह की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे पत्रकार

Thu, 11 Jun 2015 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Thu, 11 Jun 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
Jagendra Singh took to the street to protest the murder of journalist
शाहजहांपुर जनपद के पत्रकार जगेंद्र सिंह की गत दिनों जिंदा जलाकर हत्या करने को लेकर बुधवार को जनपद के पत्रकारों ने विरोध जताया। गोमती जर्नलिस्ट एसोसिएशन के नेतृत्व में बुधवार को पत्रकारों ने बाइक से जुलूस निकालकर प्रदर्शन के
विज्ञापन


 बाद कलेक्टे्रट पहुंच कर अतिरिक्त एसडीएम पुष्पराज सिंह को पत्रक सौंपा।  पत्रक में मृत पत्रकार के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग की गई। साथ ही उनके घर वालों को 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को
विज्ञापन


 नौकरी देने की मांग की। पत्रक में प्रदेश के सभी पत्रकारों की सुरक्षा  सुनिश्चित करने के साथ आरोपी मंत्री राममूर्ति वर्मा सहित दोषी  पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने की मांग उठाई। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष डा.  राम सिंगार
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्ल गदेला, महामंत्री संजय अस्थाना, सूरज साहू, विरेन्द्र  गुप्ता, दीपक गुप्ता, दीपक चिटकारिया, अजीत सोनी, प्रमोद जायसवाल, डा.  प्रमोद वाचस्पति, सुनील मौर्य, श्याम रतन, महर्षि सेठ, अवधेश श्रीवास्तव समेत  सैकड़ों पत्रकार


उपस्थित रहे।   इसी क्रम में  श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जनपद शाखा के अध्यक्ष विजय प्रकाश  मिश्र के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। यूनियन ने पत्रकार के हत्या की  उच्चस्तरीय

न्यायिक जांच एवं परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। पत्रक सौंपने वालों में विजय प्रकाश मिश्र, प्रेम प्रकाश मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed