फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   It is not easy to get a birth certificate, waiting for months

आसान नहीं जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पाना, महीनों करना पड़ रहा इंतजार

Mon, 21 Sep 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
It is not easy to get a birth certificate, waiting for months
जौनपुर। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की अधिकतम अवधि भले ही 25 दिन निर्धारित की गई है लेकिन यहां दो महीने तक लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। नगर पालिका में सैकड़ों आवेदन दो महीने से पड़े हुए हैं और आवेदक चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

जनवरी से लेकर अब तक यह 2400 लोगों ने जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था, जिसमें 285 आवेदकों के प्रमाणपत्र नहीं बने हैं। वे नगर पालिका में धूल फांक रहे हैं। प्रमाण पत्रों बनाने में पारदर्शिता और समयबद्धता के लिए आनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई है। अनलाइन आवेदन करने के बदा उसकी रसीद और जरूरी दस्तावेज नगर पालिका में जमा करने पड़ते हैं। इसके बाद 25 दिन में प्रमाण पत्र मिल जाना चाहिए। मर नगर पालिका के कर्मचारियों के लिए इस समयबद्धता का कोई मतलब नहीं रह गया है। लोगों को कम से कम डेढ़ से दो माह इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जनवरी से 15 सितंबर तक जन्म प्रमाण के 1500 आवेदन आए, जिसमें 200 बने ही नहीं। साढ़े आठ महीने में मृत्यु प्रमाणपत्र के 900 आवेदनों में 85 नहीं बनाए गए हैं। जिम्मेदारों की दलील है कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए शेष बचे आवेदन पत्रों में से 100 आवेदन पत्र अधूरे हैं और 100 की फीस नहीं जमा हैं, जबकि मृत्यु प्रमाण पत्र में जो आवेदन शेष बचे हैं। उसमें सभी अधूरे हैं। आवेदन करने वाले लगातार विभाग का चक्कर काट रहे हैं अगर फार्म अधूरे हैं तो उनको पूरा करवाने का क्या प्रयास किया गया, इस बारे में कोई कुछ कहने को तैयार नहीं है। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 50 और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 25 रुपये निर्धारित है, लेकिन जानकारों का कहना है कि इससे कई गुना ज्यादा रकम वसूल की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमाणपत्र जारी करने में देर की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हो रहा है तो लोगों का प्रमाण पत्र शीघ्र ही बनवा दिया जाएगा। अगर कोई देर के लिए जिम्मेदार होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे लोगों को समय प्रमाण पत्र देना हमारी प्राथमिकता है। -संतोष मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed