{"_id":"6a42c105e5cc868a2a06dbae","slug":"issues-faced-by-lekhpals-will-be-raised-in-the-house-ramesh-singh-jaunpur-news-c-193-1-jon1041-158013-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदन में उठाई जाएंगी लेखपालों की समस्याएं : रमेश सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदन में उठाई जाएंगी लेखपालों की समस्याएं : रमेश सिंह
विज्ञापन
शाहगंज, लेखपाल संघ भवन का उद्घाटन करते विधायक रमेश सिंह। स्रोत-संवाद
शाहगंज। स्थानीय तहसील परिसर में सोमवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की स्थानीय इकाई के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन शाहगंज से निषाद पार्टी के विधायक रमेश सिंह ने फीता काटकर किया।
उन्होंने कहा कि लेखपालों की समस्याएं विधानसभा भवन में प्रमुखता से उठाई जाएंगी और मुख्यमंत्री से वार्ता कर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। उद्घाटन के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि लेखपाल राजस्व विभाग की रीढ़ हैं।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से लेखपालों के लिए समुचित बैठने की व्यवस्था नहीं थी। नए भवन के निर्माण से लेखपालों के साथ ही तहसील आने वाले किसानों और आम लोगों को भी सुविधा मिलेगी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव ने लेखपालों की विभिन्न समस्याओं और कार्य के दौरान आने वाली कठिनाइयों से विधायक को अवगत कराया। इस पर विधायक ने भवन की अधूरी फर्श का कार्य पूरा कराने, आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा पेयजल के लिए वाटर कूलर लगवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
साथ ही वर्ष 2016 की व्यवस्था बहाल कराने के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता करने की बात कही।संचालन लेखपाल विकास केसरवानी ने किया।
संघ अध्यक्ष इंजीनियर विकास सिंह और महामंत्री विवेक सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसडीएम कुणाल गौरव, तहसीलदार सौरभ कुमार, राहुल सहित अन्य मौजूद रहे।