फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Irregularities found in investigation, notice to four fertilizer vendors

जांच में मिली अनियमितता, चार खाद विक्रेताओं को नोटिस

Thu, 21 Oct 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Irregularities found in investigation, notice to four fertilizer vendors
खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए बृहस्पतिवार को कृषि व राजस्व विभाग की ओर से संयुक्त रूप से जिले में स्थित खाद की दुकानों की जांच की गई। कुल 41 दुकानों की जांच में चार में अनियमितता मिली। इस पर संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जांच के दौरान 24 दुकानों से खाद के नमूने भी लिए गए।
विज्ञापन

जिले के किसानों को रबी की फसलों की बोआई के बाबत खाद के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े और खाद की कालाबाजारी पर रोक लग सके, इसके मद़़्देनजर डीएम मनीष वर्मा ने कृषि और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर खाद की दुकानों की जांच कराई। डीएम के निर्देश पर उप निदेशक कृषि जय प्रकाश ने सदर व मड़ियाहूं, जिला कृषि अधिकरी केके सिंह ने केराकत व शाहगंज, भूमि संरक्षण अधिकारी शशिकेश सिंह ने बदलापुर व मछलीशहर में संबंधित एसडीएम के साथ मिलकर बृहस्पतिवार को खाद की दुकानों की जांच की। इस दौरान कुल 41 दुकानों की जांच की गई। इनमें से 24 दुकानों से खाद के नमूने लिए गए। उधर, स्टाक बोर्ड नहीं लगाने, रजिस्टर नहीं रखने आदि की कमियां मिलने पर खाद के चार दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। जिन लोगों को नोटिस जारी किया गया है
विज्ञापन

वर्जन...
- खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए डीएम के निर्देश पर दुकानों की जांच की गई। इस दौरान 24 दुकानों से खाद के नमूने लिए गए। अनियमितता मिलने पर चार दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। - केके सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed