फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Investigation report could not be sent to the government

शासन को नहीं भेजी जा सकी जांच रिपोर्ट

Tue, 08 Jun 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Investigation report could not be sent to the government
सजायाफ्ता कैदी की मौत के बाद जिला जेल में हुए उपद्रव के मामले की जांच रिपोर्ट मंगलवार को भी शासन को नहीं भेजी जा सकी। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसे डीएम के समक्ष रखा गया है। डीएम इसे अवलोकन के बाद शासन को भेजेंगे।
विज्ञापन

हत्या के दोष में आजीवन कारावास की सजा काट रहे रामपुर थाना क्षेत्र के बनीडीह गांव निवासी बागेश मिश्र की चार जून को जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। जेल प्रशासन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए खूब उपद्रव मचाया। जेल के अस्पताल में तोड़फोड़ के बाद बैरकों में आगजनी की। सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए थे। जांच के लिए डीएम ने पांच सदस्यीय समिति गठित की है। दोनों एडीएम, सीएमओ, एएसपी सिटी व एसडीएम की मौजूदगी वाली समिति ने चार दिन की छानबीन के बाद अपनी रिपोर्ट तैयार कर डीएम को सौंप दी है। मंगलवार को ही इसे शासन को भेजा जाना था, मगर दिन भर बैठकों व अन्य व्यस्तताओं के चलते रिपोर्ट नहीं भेजी जा सकी। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार है। इसके अवलोकन के बाद शासन को शीघ्र भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed