फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Investigation found 17 Anganwadi centers closed, clarification sought

जांच में 17 आंगनबाड़ी केंद्र मिले बंद, स्पष्टीकरण तलब

Tue, 12 Oct 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Investigation found 17 Anganwadi centers closed, clarification sought
प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपक प्रताप चौबे सहित सभी सीडीपीओ ने सोमवार को अपने - अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच की। इस दौरान कुल 17 आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले। इन आंगनबाड़ी केंद्रों से संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण नहीं देने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण कम होने के बाद सरकार ने सप्ताह में दो दिन सोमवार और बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी केंद्र खोलने का निर्देश दिया है। सरकार के निर्देश के बाद भी अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र नहीं खुल रहे हैं। सिे गंभीरता से लेते हुए प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपक कुमार चौबे ने सभी सीडीपीओ को अपने-अपने क्षेत्रों में सोमवार को जांच करने का निर्देश दिया। इस दौरान कुल 17 आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले। जिसमें लौह प्रथम व द्वितीय, कयार प्रथम, धडवाडाकलां प्रथम व द्वितीय, अउवार, जगहपुर, प्रधानपुर, परमारपुर, घोड़ा, हथेड़ा, हिलाली प्रथम, बरियारीपुर, केवटली प्रथम, मल्लूपुर, गुनौली व अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र शामिल हैं। इन आंगनबाड़ी केंद्रों से संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपक प्रताप चौबे का कहना है कि जांच में बंद मिले 17 आंगनबाड़ी केंद्रों से संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण तीन दिन के भीतर देने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed