फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Interview for district and city president

Jaunpur News: जिला और शहर अध्यक्ष के लिए हुआ साक्षात्कार

Tue, 07 Jan 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Interview for district and city president
कांग्रेस के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर जिला एवं शहर अध्यक्ष के दावेदारों का साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन

गहमागहमी के बीच जिले के तमाम बड़े नेताओं ने अपना दावा पेश किया। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत हरदुआ और समाधगंज की अनुसूचित बस्ती में जन चौपाल को संबोधित किया।
विज्ञापन

राजेश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आंबेडकर के संविधान और गांधी की विचारधारा को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। देश में सर्व जातीय सम्मान और आपसी सौहार्द के लिए बाबा साहब भीमराव आंबेडकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विचारधारा समान थी। आंबेडकर ने अछूतों के लिए राजनीतिक सुरक्षा उपाय स्थापित करने की दिशा में काम किया। उन्होंने अनुसूचित वर्गों के सामाजिक उत्थान के लिए आदर्श वाक्य दिया ‘शिक्षित बनो, आंदोलन करो, संगठित हो जाओ’। भाजपा सरकार संविधान पर नहीं उनकी संगठन शक्ति और आंदोलन शक्ति पर प्रहार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज़, शहर अध्यक्ष विशाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ. राकेश उपाध्याय, पंकज सोनकर, सत्यवीर सिंह, संदीप सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed