{"_id":"66fb25c983c047cffb0c7794","slug":"inter-district-criminal-injured-in-encounter-partner-absconding-jaunpur-news-c-193-1-jon1003-122761-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मुठभेड़ में अंतरजनपदीय बदमाश घायल, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मुठभेड़ में अंतरजनपदीय बदमाश घायल, साथी फरार
विज्ञापन
शाहगंज। निजामपुर चौराहे के पास रविवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं साथी बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
यह कार्रवाई शाहगंज, खुटहन और सरपतहां की पुलिस टीम की ओर से संयुक्त रूप से की गई। इनके पास से एक तमंचा, कारतूस, एक खोखा और बाइक जब्त हुई। घायल बदमाशों को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
थानाध्यक्ष खुटहन के अनुसार दो संदिग्ध व्यक्ति बाइक से शाहगंज की तरफ भाग रहे थे। इसकी जानकारी शाहगंज व सरपतहां पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद शाहगंज व सरपतहां पुलिस निजामपुर की जांच करने लगी। कुछ समय बाद बाइक सवार बदमाश आते दिखाई दिए जो पुलिस को देखकर निजामपुर से शाहगंज की तरफ जा रहे खडंजा के बायीं तरफ उतरकर भागने लगे।
विज्ञापन
तभी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेरा बंदी कर पकडने का प्रयास किया। अपने को घिरता देख बदमाश हड़बड़ा गए और बाइक फिसलकर गिर गई। उसी दौरान पुलिस टीम ने आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। साथी बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र के हसनाडीह (सोफीगढ) निवासी आसिफ कुरैशी थाना जीयनपुर आजमगढ़ से गैंगस्टर एक्ट का वांछित है।
पुलिस ने मौके से एक तमंचा 315 बोर का कारतूस व एक खोखा कारतूस और बाइक को कब्जे में लेकर घायल को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि रविवार की रात खुटहन पुलिस द्वारा वाहन जांच के दौरान एक बदमाश को मुठभेड़ में गोली लगी है और दूसरा फरार है। घायल बदमाश के ऊपर आजमगढ़ जनपद के विभिन्न थानों में 14 मुकदमे दर्ज हैं।