फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Inter-district cattle smuggler injured in encounter, arrested

Jaunpur News: मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय पशु तस्कर घायल, गिरफ्तार

Fri, 09 Feb 2024 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Inter-district cattle smuggler injured in encounter, arrested
डोभी। चंदवक थाना व केराकत कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बुधवार की रात क्षेत्र के मढ़ी गांव के पास मुठभेड़ के दौरान अंतर्जनपदीय पशु तस्कर को दबोच लिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया था। उसका एक साथी भागने में सफल रहा। तलाशी में उसके पास से तमंचा, कारतूस व बिना नंबर की बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह व कोतवाली केराकत प्रभारी राम जन्म यादव अपराधियों की तलाश में गश्त कर रहे थे। मढ़ी गांव के पास रात 11बजे बाइक से दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में एक को दाहिने पैर में गोली लगी। जिससे वह गिर गया दूसरा मौका देख फरार हो गया। घायल को हिरासत में लेकर पुलिसो पूछताछ की तो उसने अपना नाम जमालू नट निवासी तराव बताया। वह हिस्ट्रीशीटर होने के साथ साथ अंतर्जनपदीय पशु तस्कर भी है। साथ ही दिलदार नगर गाजीपुर थाने का वांछित है। तलाशी में उसके पास से तमंचा, कारतूस तथा बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। उसके ऊपर विभिन्न थानों में नौ मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed