फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Instructions to release water in the canal and make toilets in every house

Jaunpur News: नहर में पानी छोड़ने और हर घर में शौचालय बनवाने का निर्देश

Fri, 18 Aug 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Instructions to release water in the canal and make toilets in every house
बरसठी विकास खंड के ग्राम पंचायत हरद्वारी में डीएम अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में शुक्रवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। स्टॉल के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। गंगा मैया स्वयं सहायता समूह के द्वारा हस्त निर्मित राखी को डीएम ने खरीदा।
विज्ञापन

जन चौपाल में कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, प्रोबेशन विभाग, जिला पूर्ति सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया गया। योजनाओं की समीक्षा के दौरान ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया कि रामचंद्रपुर में संपर्क मार्ग नहीं है। विद्युत आपूर्ति 10 से 12 घंटे ही हो पा रही है। डीएम ने जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिया। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देश दिया कि गांव में जिन घरों में अभी तक शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया है, एक टीम बनाकर जांच करने के साथ ही उनसे आवेदन लें एवं सत्यापन कराते हुए शौचालय का निर्माण कराएं। वंचितों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों की जानकारी ली। 60 दिन के अंदर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने अवगत कराया कि गांव में जलजीवन मिशन के तहत टंकी निर्माण का कार्य चल रहा है। डीएम ने जल निगम के अधिकारी को निर्देश दिया कि सड़क के किनारे ही खोदाई की जाए और सड़क को पहले की तरह ठीक कर दिया जाए। बीडीओ ने बताया कि गांव में 72 हैंडपंप संचालित हैं। 521 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है। डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए जिन लोगों ने आवेदन नहीं किया है, आवेदन लेकर लाभ दिया जाए। नहर में पानी छोड़ने के लिए एक्सईएन सिंचाई को निर्देश दिया। इस अवसर पर सीडीओ साईं तेजा सीलम, एसडीएम कुणाल गौरव, सीओ, बीडीओ रिचा सिंह, पीडी जयकेश त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed