फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Instructions for the disposal of land disputes on priority

भूमि विवाद का निस्तारण प्राथमिकता से कराने का निर्देश

Wed, 09 Dec 2020 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Instructions for the disposal of land disputes on priority
जौनपुर। कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के सचिव और जिले के नोडल अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बुधवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि जमीन के झगड़ों को सबसे पहले निपटाया जाना चाहिए। उन्होंने चकबंदी के पुराने मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने को कहा। उन्होंने बिजली, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, कृषि, परिवहन, जल निगम, आवास, शौचालय आदि योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जमीन के विवाद के मामले अक्सर मारपीट में तब्दील हो जाते हैं। लिहाजा उनको जल्द से जल्द निपटाया जाए। उन्होंने सिंचाई विभाग को नहरों के टेल तक पानी पहुंचाने को कहा। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि कमेटियों को नहरों की सफाई का सत्यापन एक माह के अंदर करने को कहा गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि 136 नई सड़कें बन रही हैं। इनमें से 52 सड़कों का काम पूरा हो गया है। नोडल अधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से अभियान चलाकर छुट्टा गोवंश को गोशालाओं में रखने और उनको ठंड से बचाने को कहा। सीएमओ से अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली तो पता चला कि एंटीरेबीज वैक्सीन की कमी है। परियोजना निदेशक ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जनपद को 20,228 आवास बनाने का लक्ष्य दिया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क योजना के तहत 240 किलोमीटर की 37 सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उन्होंने 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत होने वाली 65 जोड़ों की शादियों के बारे में जानकारी ली। कहा कि विवाह समारोह का आयोजन भव्य तरीके से किया जाए। उन्होंने 50 लाख के ऊपर की परियोजनाओं की समीक्षा की और कहा कि उन्हें समय रहते पूरा कर लें।
विज्ञापन

कोविड19 के गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश
जौनपुर। जिले के नोडल अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करने व कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसके प्रति अभी भी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed