फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Instructions for preparing plan for construction of cow shelter

Jaunpur News: गो आश्रय स्थल के निर्माण की योजना तैयार करने के निर्देश

Wed, 08 Nov 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Instructions for preparing plan for construction of cow shelter
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंश के संबंध में बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम ने बताया कि अभियान चलाकर 5000 गोवंश को संरक्षित किया जाना है। जिलाधिकारी ने सभी पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया कि संबंधित खंड विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित कर गो आश्रय स्थल के निर्माण के लिए योजना बनाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जितने भी गोवंश संरक्षित किया जाएं, उसी दिन उनकी ईयर टैगिंग करना भी सुनिश्चित करें। धर्मापुर में गो आश्रय स्थल के लिए जगह चिह्नित न करने पर उन्होंने नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने कहा कि ठंड को देखते हुए गो आश्रय स्थल में सभी प्रकार की व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित कर लें। ठंड से किसी भी गोवंश की मृत्यु न होने पाए। बैठक में जिला विकास अधिकारी वीके यादव, पशु चिकित्सा अधिकारी परमहंस राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed