फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Instructions for online B.Ed entrance examination centers

बीएड प्रवेश परीक्षा केंद्रों को आनलाइन करने का निर्देश

Sun, 26 Jul 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Instructions for online B.Ed entrance examination centers
जौनपुर। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए बनाए केंद्र इस बार ऑनलाइन होंगे। प्रवेश परीक्षा के आयोजक लखनऊ विश्वविद्यालय ने सभी समन्वयकों को निर्देश दिया है कि एक सप्ताह के भीतर सभी केंद्रों को आनलाइन कराएं। ताकि उनके स्थिति की निगरानी की जा सके। परीक्षा केंद्रों को ऑनलाइन कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा केंद्रों को निर्देश दे दिया गया है कि वह यथा शीघ्र अपने केंद्र को आनलाइन कर वेेरीफिकेशन कराएं। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा सत्र 2020-21 कराने के लिए 9 अगस्त की तिथि तय की गई है। परीक्षा की तैयारी के लिए लगातार बैठकर केंद्रों की समीक्षा की जा रही है। परीक्षा के लिए जिले में 56 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 22 हजार अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होनी है। लखनऊ विश्वविद्यालय ने पत्र जारी कर जौनपुर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों को ऑनलाइन कराने का निर्देश दिया है। ताकि इन केंद्रों पर हुई तैयारी की निगरानी की जा सके। विश्वविद्यालय प्रशासन भी नकल विहीन और सुचिता पूर्ण परीक्षा कराने के लिए तैयारी की समीक्षा कर रहा है। लखनऊ विवि ने परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध संसाधनों की भी जानकारी मांगी है। एक सप्ताह के अंदर केंद्रोका डिटेल आनलाइन करने को कहा गया है।
विज्ञापन

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए सभी केंद्रों को आन लाइन कराने के लिए निर्देश दे दिया गया है। कुछ परीक्षा केंद्र प्रभारियों की शिकायत है कि उनके विद्यालय आनलाइन लिंक नहीं हो पा रहा है। सोमवार से परीक्षा केंद्रों की जांच कराई जाएगी। आनलाइन कराने में आ रही समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

डा. एसपी सिंह, बीएड प्रवेश परीक्षा समन्वयक जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed