फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Instructions for disposal of pending applications before the next meeting

लंबित आवेदनों को आगामी बैठक के पूर्व निस्तारित करने का निर्देश

Tue, 14 Jul 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Instructions for disposal of pending applications before the next meeting
जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कक्ष में सोमवार की शाम विभिन्न विभागों के प्रगति की समीक्षा की । वृद्धावस्था पेंशन में कोई प्रगति नहीं होने पर सभी एसडीएम व बीडीओ को चेतावनी देते हुए 15 जुलाई तक सत्यापन पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति में शासन द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार कार्य नहीं किया जाना पाया। जिस पर रोस्टर के अनुसार कार्य पूर्ण कराने, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत 298 आवेदन लंबित रहने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को निस्तारण करने, अनुसूचित अत्याचार उत्पीड़न के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रथम किस्त के 88 मामले व द्वितीय किस्त के 88 मामले अभी भी लंबित रहने पर बैठक के पूर्व निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निराश्रित महिला पेंशन के अंतर्गत 40 आवेदन जिला स्तर पर, 897 बीडीओ स्तर पर और 112 आवेदन एसडीएम के स्तर पर लंबित मिलने पर शीघ्र निस्तारण करने सहित मुख्यमंत्री सुमंगला कन्या योजना के अंतर्गत इस वित्तीय वर्ष में अब तक पंजीकृत 2100 आवेदनों को जांचोपरांत शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाउदपुर नहीं दांदूपुर है गांव का नाम
जौनपुर। जिलाधिकारी व जिला अभिलेख अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आबादी सर्वेक्षण एवं अभिलेख संक्रिया का कार्य कराने हेतु तहसील सदर के पांच गांवों का प्रकाशन कराया गया था। जिसमें त्रुटिवश दांदूपूर गांव के स्थान पर दाउदपुर प्रकाशित हो गया था। उन्होंने कहा कि ग्राम दाउदपुर के स्थान पर ग्राम दांदूपूर गांव पढ़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed