फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Install CCTV in the village under Trinetra Project

Jaunpur News: त्रिनेत्र प्रोजेक्ट के तहत गांव में लगवाएं सीसीटीवी

Thu, 05 Oct 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Install CCTV in the village under Trinetra Project
जिले के विभिन्न विभागाें की समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने समस्त एडीओ पंचायत को निर्देशित किया है कि त्रिनेत्र प्रोजेक्ट के तहत गांव में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। यह कार्य एक माह में पूरा किया जाए।
विज्ञापन

कृषि विभाग के तहत ई-खसरा की प्रगति की समीक्षा करते हुए एक्टिव सर्वेयर्स की संख्या बढ़ाने, एक्टिव सर्वेयर्स को बुलाकर प्रत्येक ग्राम में सर्वें करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी से मॉडल शॉप के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निमार्णाधीन आंगनबाडी केंद्रों की समीक्षा करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन केंद्रों पर भूमि संबंधित विवाद है उसका त्वरित निस्तारण कराए और लर्निंग लैब्स भी बनवाने के लिए निर्देशित किया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक पंचायत सहायक को उनके विभाग से संचालित योजनाओं के 30 आवेदन का लक्ष्य दिया जाए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि निराश्रित गोंवशों के लिए अतिरिक्त शेड बनवाए व निर्माणाधीन शेड का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण कराएं। इस दौरान सीडीओ साईं तेजा सीलम, एसडीएम सदर रिषभ देवराज पुंडीर, डीडीओ विजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed