फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Inspector gave tahrir against kotedar

कोटेदार के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक ने दी तहरीर

Thu, 26 Sep 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Inspector gave tahrir against kotedar
शाहगंज। पट्टी गांव के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का स्टाक जांच में कम पाए जाने पर पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में खाद्यान्न की कालाबाजारी किए जाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

पट्टी गांव के उपभोक्ताओं ने डीएम व डीएसओ से कोटेदार की शिकायत की थी। डीएसओ ने पूर्ति निरीक्षक राकेश कुमार को मंगलवार को दुकान पर जांच के भेजा। पूर्ति निरीक्षक व लिपिक कुंवर अभय प्रताप सिंह कोटे की दूकान पर पहुंचे। जहां कोटेदार चन्द्रभान चौहान नहीं मिला। दुकान पर उनका बेटा अभिषेक व भाई राम प्रसाद मिले। ई-पास मशीन के सत्यापन में कुल 338 उपभोक्ताओं में 205 को अनाज का वितरण किया गया था। सितंबर महीने में वितरण के लिए 43.36 कुंतल गेहूं व 29.49 कुंटल चावल उपलब्ध कराया गया था। जिसमें वितरण के बाद 19.28 कुंतल गेहूं व 13.24 कुंतल चावल स्टाक में होना चाहिए था। लेकिन मौके पर मात्र 50 किलोग्राम गेहूं, 25 किलोग्राम चावल मिला। मौजूद 39 उपभोक्ताओं के बयान दर्ज कर उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी देने के बाद पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार पर खाद्यान्न की कालाबाजारी की आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed