फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Inspection of 389 mosques, speakers removed from 36 places

Jaunpur News: जनपद के 389 मस्जिदों को किया गया चेक, 36 स्थानों से स्पीकर उतरवाया गया

Fri, 06 Dec 2024 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Inspection of 389 mosques, speakers removed from 36 places
जौनपुर। जिले के 28 थाने की पुलिस द्वारा कुल 389 मस्जिदों की जांच की गई। 36 मस्जिदों से स्पीकर उतरवाया गया तथा 78 में आवाज कम कराई गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के मस्जिदों की जांच की। इस दौरान जनपद के 28 थानों में कुल 389 मस्जिदों की पुलिस टीम द्वारा जांच की गई। 36 मस्जिदों से स्पीकर उतरवाया गया तथा 78 धार्मिक स्थलों पर पुलिस ने पहुंच कर तेज बज रहे स्पीकर पर आवाज कम करवाया। एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि शहर के कोतवाली चौराहा, उर्दू बाजार, शकर मंडी सहित कई मस्जिदों से स्पीकर उतरवाया गया तथा आवाज कम करवाया गया। उन्होंने बताया कि मुख्य वजह ध्वनि प्रदूषण से बचने के लिए यह किया गया है। जहां तेज आवाज बज रहे थे उन्हें हिदायत भी दी गई है।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed