फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Innocent dies after being crushed by a tractor

Jaunpur News: ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम की मौत

Thu, 19 Jan 2023 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Innocent dies after being crushed by a tractor
मृतक यर्थाथ की फाईल फोटो। - फोटो : JAUNPUR
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के विशुनपुर लेवरूवा गांव में ट्रैक्टर से कुचलकर बुधवार को पांच वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

विशुनपुर लेवरूवा गांव निवासी धीरज सिंह के घर के बगल में महेंद्र सिंह की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। वहां कुछ सामान उतारन आए ट्रैक्टर को ड्राइवर ने वहीं खड़ा कर दिया। गलती से चाभी उसी में लगी रह गई। उसपर धीरज का पांच वर्षीय पुत्र यथार्थ चढ़ गया और उसमें लगे चाभी को घुमा दिया। गियर में होने के कारण ट्रैक्टर स्टार्ट होते ही उछलकर सामने गड्ढे व रोड को पार करते हुए 100 मीटर दूर हास्पिटल की बाउंड्री को तोड़ते हुए अंदर घुस गया। इस दौरान बालक बीच में ही नीचे गिरा और ट्रैक्टर से बुरी तरह से कुचला गया। ट्रैक्टर का पहिया उसके पेट व अन्य हिस्सों पर चढ़ गया। बावजूद परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वह एलकेजी का छात्र था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मां सोनी सहित परिजनों का रो-रोकर हाल खराब हो गया।

चंदवक क्षेत्र के विशुनपुर लेवरूवा गांव में मृतक यर्थाथ के घर पर जुटी लोगों की भीड़। संवाद

चंदवक क्षेत्र के विशुनपुर लेवरूवा गांव में मृतक यर्थाथ के घर पर जुटी लोगों की भीड़। संवाद- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed