फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Innocent child dies after drowning in a water tank

Jaunpur News: पानी की टंकी में डूबने से मासूम की मौत

Fri, 07 Jun 2024 03:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Innocent child dies after drowning in a water tank
महराजगंज।बदलापुर कोतवाली के बलुआ गांव में बुधवार की शाम बच्चों के साथ खेलते हुए चार वर्षीय मासूम फिसल कर पानी की टंकी में डूब गया। परिजनों ने उसकी तलाश की तो वह पानी में मृत मिला। जिसे ग्रामीणों ने पानी के बाहर निकाला।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया राजकुमार गुप्ता का चार वर्षीय पुत्र केशव शाम को घर के अंदर अपने चाचा राजू के पुत्र कृष्णा व सृष्टि के साथ खेल रहा था। कुछ समय बाद वह घरसे बोतल लेकर मकान के बाहर बनी पानी की टंकी के पास पहुंच गया और छह फिट गहरे पानी में चला गया। आधा घंटे बाद उसकी मां नीतू उसे तलाशती हुई टंकी के पास गई तो वह मृत मिला।आसपास के लोगों ने शव को बाहर निकाला। घटना के समय पिता राजकुमार किसी वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे।घटना के बाद माता नीतू, बड़े भाई आदर्श, बहन अदिति, दादा सभापति, दादी जमुना सहित अन्य परिजन बिलखते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed