फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Injured youth dies during treatment

मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Wed, 15 Jul 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Injured youth dies during treatment
सुजानगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के नगबहरिपुर गाँव में रविवार को भूमि विवाद में हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

नगबहिरपुर गांव में रविवार को हुई मारपीट में जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले थे। जिसमें घायलों को सीएचसी लाया गया था। गम्भीर रूप से विनय दुबे पुत्र महेंद्र दुबे निवासी बेदौली थाना बदलापुर को बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया था। जहां उपचार के दौरान बुधवार को विनय की मौत हो गई। विनय नगबहिरपुर गांव में अपने नाना के घर आए थे। जहां मारपीट में घायल होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। थाना प्रभारी राजित राम यादव का कहना है कि मारपीट की घटना के दिन ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया था। एफआईआर में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। सूचना पर सीओ बदलापुर राणा महेंद्र प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश थानेदार को दिया।

वेदौली गांव निवसी विनय दुबे दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह अपने पिता के साथ चचेरे भाई की शादी में शामिल होने एक पखवारे पूर्व दिल्ली से घर आया था। रविवार को सुजानगंज स्थित अपने मामा के घर हो रहे रुद्राभिषेक में शामिल होने अपनी मां के साथ आया था। उसी दौरान हो रही मारपीट में मामा को बचाने के चक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed