फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Injured two sons including father by hitting with sticks and sharp weapons

लाठी डंडे व धारदार हथियार से वार कर पिता सहित दो पुत्रों को किया घायल

Sat, 11 Dec 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Injured two sons including father by hitting with sticks and sharp weapons
बरईपार। नेवढि़या गांव में शुक्रवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों की लाठी, डंडे, ईंट, पत्थर और धारदार हथियार से हमला कर पिटाई कर दी, जिसमें एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। नेवढि़या गांव निवासी रामसूरत गौतम का अपने पड़ोसी पन्नालाल गौतम से जमीनी विवाद चल रहा था। सुबह सात बजे पन्नालाल अपने घर के सामने घरेलू काम कर रहे थे। आरोप है कि वे अपने पुत्र सूरज पुत्री किरन व पत्नी गीता देवी के साथ गोलबन्द होकर हाथ मे लाठी, डंडा, ईंट, पत्थर और धारदार हथियार लेकर राममूरत गौतम के घर पर अचानक हमला कर दिए, जिसमें राममूरत और उनके दो बेटे राधेश्याम और घनश्याम घायल हो गए। राममूरत के सिर में अधिक चोट लगने से वो लहूलुहान हो गए। घायलावस्था में सभी थाना पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस घायलो को इलाज हेतु भेजकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed