फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Inhuman act: Dalit teenager beaten, made to urinate and eyebrows peeled off

अमानवीय कृत्य: दलित किशोर को पीटा, पेशाब पिलाई और छील दी भौं

Fri, 24 Nov 2023 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Inhuman act: Dalit teenager beaten, made to urinate and eyebrows peeled off
सुजानगंज। थाना क्षेत्र में दलित किशोर के साथ अमानवीय कृत्य किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। शेखपुर खुटहनी गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास किशोर को पकड़कर कुछ लोगों ने पीटा, मुंह में मिट्टी ठूंसी, तालाब में डूबो कर पीटा और पेशाब भी पिलाई। किशोर की भौं (आईब्रो)भी छील दी। इस मामले में पुलिस पीड़ित का मेडिकल कराकर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका 14 वर्षीय पुत्र अपने पड़ोसी मित्र को बृहस्पतिवार को दिन में आमी मोड़ छोड़ने गया था। वहां से साइकिल से घर आ रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने रोक लिया और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पीटना शुरू कर दिया। वहां से उठाकर ले गए और थोड़ी दूरी पर लेजाकर तालाब में डूबो डूबो कर पीटा, मुंह में मिट्टी ठूंसी और पेसाब भी पिलाई। आरोपियों ने किशोर की दाहिनी भौं पहले हाथ से उखाड़ी और बाद में ब्लेड से छील दी। आरोपियों ने ही किशोर के पिता को फोन करके बुलाया। जब पिता पहुंचे तो उसे भी पीटा और घर की मां, बेटी को उठाने की धमकी दी। इस मामले को लेकर जब पीड़ित थाने पहुंचा तो वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में वह एसपी के यहां पहुंचकर गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मेडिकल कराने की कार्रवाई शुरू कराई गई। किशोर की हालत ठीक नहीं है। शुक्रवार की रात दस बजे तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। इस मामले में थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि जानकारी मामले की जानकारी है। मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed