{"_id":"614e12a98ebc3e090929ecfb","slug":"information-given-about-the-schemes-operated-related-to-the-industry-jaunpur-news-vns61352793","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग से संबंधित संचालित योजनाओं की दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग से संबंधित संचालित योजनाओं की दी गई जानकारी
विज्ञापन
सतहरिया। औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया के सभागार में शुक्रवार को आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी अमृत महोत्सव के तहत वाणिज्य सप्ताह के उपलक्ष्य में एक्सपोर्ट कान्क्लेव का आयोजन सीडीओ अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में हुई, जिसमें उद्यमियों को उद्योग से संबंधित संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उसके समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया।
उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह ने जिले के विभिन्न उत्पादों के एक्सपोर्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही महानिदेशक विदेश व्यापार कार्यालय वाराणसी के सभी योजनाओं के साथ जिला उद्योग प्रोत्साहन व उद्यमिता विकास केंद्र की मुख्य मर्जिन मनी योजनाओं की जानकारी दी। अग्रणी जिला महाप्रबंधक बैंक अनिल कुमार सिंन्हा ने बैकिंग संबंधी सभी प्रकार की जानकारी दी। उद्यमी संघ के आईआईए चैप्टर के अध्यक्ष बृजेश कुमार यादव, उद्यमी विकास समिति सीडा के अध्यक्ष शिवाजी सिंह व संजय त्रिपाठी ने उद्यमियों को एक्सपोर्ट के लिए तार व जानी उत्पाद को अतिरिक्त उत्पाद के रूप में ओडीओपी योजनाओं में शामिल करने के लिए सुझाव दिया, जिससे की निर्यात को और बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम का संचालन उद्यमी सलमान शेख ने किया। कार्यक्रम में जेएस पांडेय, वाणिज्यकर अधिकारी व जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के कर्मचारी मौजूद रहे।
सीडीओ ने उद्यमियों के संग की बैठक
सतहरिया। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सभागार में शुक्रवार की शाम सीडीओ अनुपम शुक्ला ने उद्यमियों के साथ बैठक किया। उन्होंने उद्यमियों की समस्याएं जानीं। इस दौरान उद्यमियों ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या बिजली की है। जर्जर बिजली का तार होने के कारण हल्की हवा चलने पर ही तार टूट कर गिर जाते हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। वहीं दुर्घटना होने का डर बना रहता है। वहीं रोडवेज की एसी बसों का ठहराव नहीं होना, नाली व सड़क मरम्मत करने, नियमित फागिंग नहीं होने, विद्युत ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने जाने आदि समस्याओं को दूर करने की मांग की, जिसे सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने का निर्देश दिया।