{"_id":"6733ab10594381d895058624","slug":"information-given-about-pension-housing-toilet-in-chaupal-jaunpur-news-c-193-1-va11001-124964-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: चौपाल में पेंशन, आवास, शौचालय की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: चौपाल में पेंशन, आवास, शौचालय की दी जानकारी
विज्ञापन
मुफ्तीगंज ब्लाॅक के परौवा अमृत सरोवर प्रांगण में मंगलवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने शिव मंदिर में दर्शन किया। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में बताया।
किसान सम्मान निधि, पेंशन, आवास, सड़क, मनरेगा, शौचालय आदि योजनाओं के बारे में बताया। साथ उन्होंने गर्भवती महिलाओं को अच्छा खानपान प्रयोग करने की बात कही। उन्होंने 16 नए लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, 20 को घरौनी का वितरण किया। वहीं 20 नए पेंशन, 22 शौचालय, 44 आवास के आवेदन लिए गए। गांव की संगीता को अब तक उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन न मिलने पर सप्लाई इंस्पेक्टर को फटकार लगाई। कहा कि तीन दिन में कनेक्शन मिल जाएगा।
इस मौके पर सीडीओ रवि साई तेजा, डीडीओ लोकेश शुक्ला, डीओ विनय प्रकाश सिंह, प्रशिक्षु आईएएस अभिषेक सिंह, समीर गोयल, चिन्मय बंसोड़, रितिका वर्मा, इशिता, साई किरन, डॉ. ऋचा राय, डॉ. श्रवण यादव आदि मौजूद रहे।