फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Information about the tasks and responsibilities of the officers in charge

Jaunpur News: प्रभारी अधिकारियों को कार्यों व दायित्वों की दी जानकारी

Thu, 06 Apr 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Information about the tasks and responsibilities of the officers in charge
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर स्वतंत्र, सकुशल, निष्पक्ष, सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को बैठक हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा ने व्यवस्थाओं से संबंधित प्रभारी अधिकारियों को उनके कार्य एवं दायित्वों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान ने मतदान, मतगणना के लिए कार्मिकों की नियुक्ति, पोलिंग पार्टी की रवानगी, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण, कंट्रोल रूम, आदर्श आचार संहिता का अनुपालन, लेखन सामग्री, मतपेटी एवं मतपत्र व्यवस्था, पोलिंग पार्टियों के लिए वाहन व्यवस्था, डाक मतपत्र व्यवस्था, वीडियोग्राफी, सीसीटीवी, डिजिटल कैमरा, वेब कास्टिंग व्यवस्था, टेंट फर्नीचर, बैरीकेडिंग एवं प्रकाश व्यवस्था, मीडिया सेल एवं संचार आदि की जिम्मेदारों को कार्यों के बारे में बताया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदार आपस में समन्वय बनाकर निरंतर बूथों का निरीक्षण करते रहने के लिए कहा। सभी बूथों पर मूलभूत सुविधाओं हो। उन्होंने कहा कि चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्वाचन के दौरान अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। यदि कोई व्यक्ति मतदाताओं को प्रलोभन देकर या डरा धमकाकर किसी पार्टी, उम्मीदवार विशेष के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करता हुआ पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर प्रभारी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, प्रभारी लेखन, सामग्री, प्रभारी मीडिया सहित अन्य प्रभारी अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed