फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Infant dies by drowning in a tub filled with water under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में पानी से भरे टब में डूबकर शिशु की मौत

Wed, 06 May 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Infant dies by drowning in a tub filled with water under suspicious circumstances
खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव के झलियहवां पुरवा में बुधवार की भोर में संदिग्ध परिस्थितियों में पानी से भरे टब में डूबने से शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव को दफ्न कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी सुनील मिश्रा की पत्नी काजल को 25 दिन पूर्व पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी । शि शु बारहवीं पर गांव में मिठाई बाटी गई थी। मंगलवार की रात सास और बहू अगल बगल चारपाई पर सोई हुई थी । मां काजल देवी भोर मेंशिशु को दूध पिलाकर सास आशा देवी के पास सुलाकर खेत की तरफ चली गई। जब वह वापस लौट कर आयी तो सास के पास बच्चे को न देखकर उसे जगाकर पूछने लगी। सास बहू बच्चे की तलाश करते स्नानगृह में पहुंची तो शिशु पानी से भरे टब में मिला। उ सकी मौत हो चुकी थी। महिलाओं के रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सास आशा देवी का कहना है कि वह गहरी नींद सो गई थी। उसी समय किसी ने घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल घटना के बारे में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed